जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी सहारनपुर

Spread the love

रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

सहारनपुर। बीते दिनों थाना सदर बाजार क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा डॉक्टर आदिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, आशीष तिवारी ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने विधिक प्रक्रिया के तहत सहारनपुर की स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान सहारनपुर पुलिस ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी से संबंधित सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और आवश्यक सूचनाएं संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधीन जांचाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *