मुजफ्फरनगर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ 24 घंटे में पांचवां एनकाउंटर—

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर यह पांचवां एनकाउंटर है, जिसने एक बार फिर जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस की यह तीसरी मुठभेड़ है 24 घंटे के अंदर, जिससे अपराधियों में दहशत का माहौल है।

रविवार देर रात थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड के जंगल में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला, जिसके दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान शातिर गौकश किस्म के अपराधी समरेज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार समरेज के खिलाफ मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जनपदों में कुल 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे गौकशी, हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर और Arms Act जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित हैं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नगर कोतवाली पुलिस टीम को इस साहसिक कार्रवाई के लिए सराहना दी गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस की यह लगातार पांचवीं मुठभेड़ है, जबकि शहर कोतवाली पुलिस की तीसरी मुठभेड़ ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्त कार्यशैली को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *