*अमरोहा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा विकलांग कुष्ठ आश्रम सेवा समिति पहुंचकर आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों से मुलाकात की उनका कुशलक्षेम जाना, फल वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं गयी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा सत्य, अहिंसा और एकता का संदेश आत्मसात करने का आह्वान किया गया* संवाददाता डॉ प्रथम सिंह 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत विकलांग कुष्ठ आश्रम सेवा समिति, अमरोहा पर पहुंचकर कुष्ठ आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया व फल वितरित कर राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव सहायता हेतु अमरोहा पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। महोदय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा सत्य, अहिंसा और एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण करने और समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। महोदय द्वारा सभी के स्वास्थ्य, खुशहाली एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं गयी। इस दौरान दिव्यांग जन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा देहात मौजूद रहे।संवाददाता डॉ प्रथम सिंह




79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत विकलांग कुष्ठ आश्रम सेवा समिति, अमरोहा पर पहुंचकर कुष्ठ आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया व फल वितरित कर राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव सहायता हेतु अमरोहा पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। महोदय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा सत्य, अहिंसा और एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण करने और समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। महोदय द्वारा सभी के स्वास्थ्य, खुशहाली एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं गयी। इस दौरान दिव्यांग जन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा देहात मौजूद रहे।