गाजीपुर। नैसारा, नन्दगंज स्थित अंशु सिंह मेमोरियल आर.एस. कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। रिपोर्ट -एकरार खान कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन श्री सुधामा सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल डॉ. आशा सिंह और हेडमिस्ट्रेस प्रियांका सिंह के स्वागत के साथ हुई। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। नन्हे बच्चों के रंगारंग नृत्य कार्यक्रम और युवाओं की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में चेयरमैन सुधामा सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. आशा सिंह ने अनुशासन, एकता और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और नृत्य ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भारत की उन्नति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।रिपोर्ट -एकरार खान


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन श्री सुधामा सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल डॉ. आशा सिंह और हेडमिस्ट्रेस प्रियांका सिंह के स्वागत के साथ हुई।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। नन्हे बच्चों के रंगारंग नृत्य कार्यक्रम और युवाओं की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में चेयरमैन सुधामा सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. आशा सिंह ने अनुशासन, एकता और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और नृत्य ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भारत की उन्नति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।