Homeराष्ट्रीयमंडला मप्र कुरकुरे के बंडलों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही...

मंडला मप्र कुरकुरे के बंडलों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब – थाना निवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 पेटी अंग्रेजी शराब व पिकअप के साथ दो गिरफ्तार

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

थाना निवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 345.6 लीटर (39 पेटी) अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

थाना निवास पुलिस ने 345.6 लीटर अंग्रेजी शराब व पिकअप सहित 12 लाख 77 हजार का मसरूका किया जब्त

मंडला -थाना निवास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त किया है। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम खड़देवरी, भीखमपुर तिराहा (निवास-जबलपुर मार्ग) पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसमें 15 पेटी एम.डी. रम थीं, जिनमें कुल 129.6 लीटर शराब पाई गई। वहीं 24 पेटी जिनियस ट्रिपल एक्स रम से 216 लीटर शराब मिली। कुल बरामद शराब की मात्रा 345.6 लीटर रही, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,77,200/- है। परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख है। वाहन में सवार दोनों आरोपियों – गगन बनवासी पिता समारू बनवासी, उम्र 34 वर्ष, तथा सुकाली बनवासी पिता जवाहर बनवासी, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम देवरा, थाना डिण्डौरी – को मौके पर गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना निवास में अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। जब्तशुदा शराब के स्रोतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments