Homeराष्ट्रीयजूती कारीगर का सिर कूंच कर हुई हत्याघर में अकेले रह रहा...

जूती कारीगर का सिर कूंच कर हुई हत्याघर में अकेले रह रहा था कारीगरएएसपी व सीओ ने घटना स्थल का लिया जायजा

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र सिंह यादव ( मंडल ब्यूरो )

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के अमिलिया बाड़ा में एक जूती कारीगर के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह शव दरवाजे के बाहर पड़ा मिलने पर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक घर पर अकेले रहता था।
सुमेरपुर कस्बे के अमिलिया बाड़ा मोहल्ला निवासी रामबिहारी 60 वर्ष जूती कारीगर था और घर पर ही रहकर नागरा जूती बनाने का काम करता था। इसके यहां कई अन्य कारीगर भी काम करते थे। शुक्रवार को सुबह इसका शव घर के सामने पूरनलाल के चबूतरे पर पड़ा मिला। सुबह जब करीब 5.30 बजे पूरनलाल ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर पड़ा शव देखकर सन्न रह गया। उसने डायल 112 को सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता व सीओ सदर राजेश कमल ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटना के साक्ष्य जुटाने में लग गई। एएसपी ने घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि चाचा रामबिहारी घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी मुन्नी, पुत्र विनोद, पप्पू, बउआ, राकेश, राजनाथ के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बताया कि बरसात का मौसम आने के कारण पिछले हफ्ते ही यह सभी लोग मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पुत्रों को अवगत कराया गया है। वह कस्बा आने के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस को नैरो की कमी खली

भरुआ सुमेरपुर। हत्या के साक्ष्य जुटाने के लिए आई फॉरेंसिक टीम को आज डॉग स्क्वॉड के नैरो की कमी खलती नजर आई। नैरो ने पिछली कई घटनाओं में पुलिस की मदद करते हुए खुलासे में अहम सहयोग दिया था। लेकिन आज की घटना में उसके न होने पर पुलिस काफी निराश नजर आई। टीम ने कहा कि नैरो से खुलासा करने में काफी आसानी होती थी लेकिन उसकी कमी खल रही है।

मृतक शराब पीने का था आदी

भरुआ सुमेरपुर। पड़ोसियों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और रोज शराब पीने के साथ अपने घर पर ही हार जीत की बाजी लगाकर ताश खिलावाने का भी काम करता था। इसके यहां काम करने वाले विद्यासागर ने बताया कि बीती शाम वह शराब पिये हुए था और रात करीब 10.30 बजे तक वह उसके साथ रहा। बताया कि वह घर से खाना लाया था। जिसको दोनों ने साथ मिलकर खाया था। उसके बाद वह अपने घर चला गया। सुबह उसकी हत्या होने की जानकारी मिली तो वह स्तब्ध रह गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments