Homeराष्ट्रीयशमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्षा जोया शाह फारूकी ने गन्ने के ओवरलोड ट्रको...

शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्षा जोया शाह फारूकी ने गन्ने के ओवरलोड ट्रको के बारे मे थाना अध्यक्ष को अवगत कराया।

रिपोर्टर सुधीर कुमार

कायमगंज/शमसाबाद/फर्रुखाबाद।
शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्षा जोया शाह फारुकी ने थाना शमशाबाद अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि पत्र संख्या 546 दिनांक 2/ 12 /2024 को जनरल मैनेजर डी सी एम श्री राम लिमिटेड शुगर यूनिट रूपापुर जनपद हरदोई को प्रेषित कर अवगत कराया गया है कि आपकी शुगर यूनिट का गन्ना विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैकों में लोड होकर दिन व रात में वाया कस्बा शमशाबाद से होकर गुजरता है जिससे आए दिन शमसाबाद मैन बाजार चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एवं आवागमन बाधित तथा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। परंतु अब तक जनरल मैनेजर द्वारा पत्र का कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। उपरोक्त स्थिति को देखते हुए गन्ना लोड ट्रैकों को नगर पंचायत कर्मियों के साथ सहयोग से रोकने के लिए आपसे अपेक्षा की जाती है। जनरल मैनेजर के वार्ता उपरांत ही गन्ना ट्रकों का समय से आवागमन निर्धारित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments