Homeराष्ट्रीयओबरलोडिंग पर लगाम नही! पलटा गन्ना लदा ट्रक

ओबरलोडिंग पर लगाम नही! पलटा गन्ना लदा ट्रक

फर्रुखाबाद/अमृतपुर
ओवरलोडिंग की समस्या बड़ी घटनाओं का कारण बन रहीं हैं| लिहाजा उस पर लगाम नही लगायी जा पा रही है| गन्ना व अन्य माल ओबरलोड भरकर निकलते है, जिससे आये दिन हादसे हो रहें हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में ओबरलोड़ गन्ना भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया | जिससे चालक बाल बाल बच गये| ट्रक रूपापुर मील में गन्ना लेकर जा रहा था। बीते महीने गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर कस्बा राजेपुर के अंदर पलट गया था। जिसमें एक राहगीर चपेट में आया था। लेकिन फिर भी ट्रकों और ट्रैक्टरों पर गन्ने की ओवरलोड ढुलाई पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। जिसके चलते आज फिर एक ट्रक ओवरलोडिंग के चलते पलट गया। पुलिस एवं यातायात विभाग ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने में पूरी तरीके से असफल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments