Homeराष्ट्रीयबागपत के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन...

बागपत के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन अधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र स्थित न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में लोगों को जागरूक किया जाएगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस पखवाड़ा में रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का कार्यक्रम वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एडीएम सुभाष सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर तथा माल यात्रिकार अधिकारी संदीप जायसवाल जी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शपथ दिलाकर किया।इस दौरान यातायात विभाग और परिवहन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। एडीएम ने सभी लोगों से अपील की कि वे चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा, “वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। यदि सभी लोग इन नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।” इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने नाटक लघुकथा के माध्यम से लोगो को जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत अमर वर्मा, सीओ बागपत हरीश भदौरिया, आर आई विंध्याचल गुप्ता, सीओ ट्रैफिक विजय सिंह तोमर, डायरेक्टर यतेश चौधरी, अनुभव चौधरी, शिवानी चौधरी , सीएचसी प्रभारी डा अमित गुप्ता, मोनू राणा, रविन्द्र हट्टी, प्रद्नाचार्य मीनू सिरोही, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स आदि मौजूद लोगों मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments