रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत विधानसभा धामपुर का विवाह समारोह 30-11-2026 दिन सोमवार को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार राणा, विधायक, धामपुर रहेंगे। श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रशासक / प्रमुख धामपुर ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी गाँववासियों से आग्रह किया है कि जो भी माता-पिता अपनी पुत्री की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में सम्मिलित होकर करना चाहते हैं वह सभी अपने विवाह आवेदन पत्र ऑनलाइन करा दें। जिनके द्वारा पहले ही विवाह आवेदन पत्र ऑनलाइन करा दिए गए हैं वह दोबारा ऑनलाइन ना करें। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹ 100000/- (एक लाख रुपए मात्र) सरकार के द्वारा खर्च किया जाता है। जिसमें ₹ 64000/- (चौसठ हजार रुपये) की धनराशि कन्या के खाते में, ₹ 21000/- (इक्कीस हजार रुपये) का घरेलू सामान व ₹ 15000/- (पंद्रह हजार रुपये) का खर्च आयोजन पर, समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

