Homeउत्तर प्रदेशकाली कंबल वाले बाबा का शिविर बना चर्चा का केंद्र, हजारों की...

काली कंबल वाले बाबा का शिविर बना चर्चा का केंद्र, हजारों की भीड़… क्या वाकई ठीक हो रही हैं गंभीर बीमारियां?

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट के रामघाट स्थित निर्मोही अखाड़े के पास इन दिनों काली कंबल वाले बाबा का शिविर चर्चा का विषय बना हुआ है। 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर में दूसरे दिन ही मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से लोग अपनी बीमारियों के उपचार की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि काली कंबल वाले बाबा का वास्तविक नाम गणेश यादव है और वह गुजरात के रहने वाले हैं। बाबा काला कंबल ओढ़ाकर लकवा, पोलियो, मधुमेह यानी शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं। इन्हीं दावों के चलते शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई काले कंबल से लकवा, पोलियो और शुगर जैसी गंभीर बीमारियां ठीक हो रही हैं? आखिर इस उपचार की प्रक्रिया क्या है और इससे मरीजों को कितना लाभ मिल रहा है?

शिविर में उमड़ रही भीड़ के बीच अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि बाबा के दावों की वास्तविकता क्या है। क्या उपचार के बाद मरीजों की स्थिति में चिकित्सकीय रूप से सुधार हो रहा है या फिर यह केवल आस्था और उम्मीद का मामला है?

महत्वपूर्ण बात यह है कि काले कंबल से लकवा, पोलियो, मधुमेह अथवा अन्य गंभीर बीमारियों के ठीक होने का कोई प्रमाणित वैज्ञानिक या चिकित्सकीय प्रमाण सामने नहीं है। मरीजों को सलाह है कि वे किसी भी परिस्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह, निर्धारित दवाएं और अपना नियमित उपचार बंद न करें।

फिलहाल 24 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि इन दावों की सच्चाई क्या सामने आती है और स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या रुख अपनाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments