रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माधव ग्रीन सिटी स्थित लेन संख्या-7 के लक्ष्मीबाई पार्क में छठ पूजा समिति के तत्वावधान में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रातःकाल सूर्योदय के उपरांत व्रतधारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतधारियों ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना की।
पूरे लक्ष्मीबाई पार्क में छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। माधव ग्रीन सिटी के निवासियों ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व में सहभागिता की।
आयोजन में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह यादव, सचिव सुग्रीव सिंह, जसवंत श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव ‘बैदपुरिया’, जोगिंदर यादव, अश्वनी दुबे, अविनाश चंद्र मिश्रा, कुमार शिवम, डॉ. कुमार सत्यम, पुष्पम यादव, डॉ. वंदना, रेनू गुप्ता, ज्योतिमा गुप्ता, धर्मवीर सिंह, गुलाब वर्मा, राम सिगार यादव, जेपी तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, दुर्गावती यादव, गोविंद कुमार, पीके सिंह, रिपेंद्र यादव, सुषमा यादव, रंजना श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, दुर्गेश उपाध्याय, मनोज यादव, सुभाष सिंह, मुकेश चौबे, डॉ. गौतम गुप्ता, मैनेजर वर्मा और मन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता में छठ पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं माधव ग्रीन सिटी के निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

