Homeउत्तर प्रदेशप्रेस की आजादी से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, छात्रों ने स्लोगन से...

प्रेस की आजादी से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, छात्रों ने स्लोगन से जगाई अलख

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभाग के सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कॉलेज परिसर में घूमकर बताई प्रेस की ताकत

प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने ‘कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ जैसे नारों के माध्यम से कॉलेज परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर प्रेस की आजादी का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए गए।

मीडिया के बिना जागरूक समाज की कल्पना मुश्किल

प्रेस दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल का साक्षात्कार लिया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं मानव संसाधन विभाग के ग्रुप हेड अतुल रघुवंशी ने कहा कि मीडिया केवल सूचनाएं देने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने और जनमत तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि मीडिया को आत्ममंथन करने की जरूरत है, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी बनी रहे।

विविधतापूर्ण देश में प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस महज एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व को समझने का अवसर है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य मयंक वर्मा, आशीष के साथ छात्र पियूष, प्रिंस, सैफर, ज्योति, जतिन कटारिया, अंशिका राणा, निराली वर्मा, पल्लवी मेहरा, शिवांगी शर्मा, नैना, कनिक कुमार, दानिश और पूजा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments