Homeउत्तर प्रदेशखालापार पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, महिला समेत छह गिरफ्तार

खालापार पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, महिला समेत छह गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपियों के वारंट रिकॉल भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को चलाए गए अभियान में राशिद पुत्र मुन्ना निवासी दक्षिणी खालापार, मीना उर्फ मोनिका पत्नी कृपाल कश्यप निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी और इरफान पुत्र जन्नी उर्फ रमजान निवासी खादखाला को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा वहलना निवासी गुड्डू पुत्र रघुवीर और रघुवीर पुत्र भरतू तथा कुंगर पट्टी निवासी शाने आलम पुत्र उमरदराज को भी वारंट रिकॉल के तहत पुलिस ने कार्रवाई में शामिल किया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम, चोरी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और विद्युत अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन हैं। इनमें इरफान का आपराधिक इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। उसके खिलाफ मंसूरपुर और बुढ़ाना थानों में चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं शाने आलम के खिलाफ भी खालापार और एंटी थेफ्ट थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक असगर अली, सतपाल सिंह और लोकेन्द्र सिंह समेत पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। टीम में राजीव कुमार, अनिल कुमार, पिंकी, दीक्षा, ज्योति, निशा, राहुल कुमार और गजेन्द्र सिंह भी शामिल रहे।

खालापार पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments