Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर गौकश वाजिद गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक जीवित गोवंश, गोकशी के उपकरण और तमंचा बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 नवंबर की रात कुतुबपुर-खोजानंगला रजवाहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जीवित गोवंश को गोकशी के इरादे से लेकर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वाजिद घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खुड्डा निवासी वाजिद पुत्र नूरहसन (44) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

नौ मुकदमों में दर्ज है नाम

पुलिस के मुताबिक वाजिद छपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 से लेकर 2026 तक के मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोहित कुमार, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, शुभम चौहान सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments