Homeउत्तर प्रदेशसीएमओ कार्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को किया नमन

सीएमओ कार्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को किया नमन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। आजादी के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण ही देश की एकता को नई मजबूती मिली।

डॉ. तेवतिया ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए। देश की अखंडता बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डॉ. महक सिंह, डॉ. अजय कुमार और डॉ. विक्रांत तेवतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments