Homeउत्तर प्रदेशदीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों से...

दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों से नमूने संग्रहित

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की गई।

विभागीय विवरण के अनुसार, अभियान के दौरान चार मिठाई प्रतिष्ठानों से कुल चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इनमें मिशन रोड कर्वी स्थित कामदगिरि स्वीट एंड रेस्टोरेंट से दूध की बर्फी, रामघाट स्थित मंगलम बेकरी एंड स्वीट हाउस से छेना मिठाई, कर्वी स्थित लकी स्वीट हाउस से मिल्क केक तथा बस स्टैंड कर्वी स्थित मंदाकिनी स्वीट हाउस से दूध की बर्फी का नमूना लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पहले तीन प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों के संबंध में सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया के बाद ही उनकी गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य दीपावली के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments