Homeउत्तर प्रदेशमूर्ति विसर्जन स्थलों का एडीजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए...

मूर्ति विसर्जन स्थलों का एडीजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश, तालाबों पर बैरिकेडिंग और पुलिस की मुस्तैदी पर जोर, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की अपील

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट।  मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ कई विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने बुईया बाई तालाब, सीतापुर, बनकट तालाब और दुर्गा तालाब पहुंचकर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तालाब के गहरे पानी में जाने से रोकने और विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह, प्रभारी यातायात हरिराम यादव और कर्वी कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments