रिपोर्ट – राकेश कुमार
स्योहारा, बिजनौर। स्योहारा के फव्वारा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोचिंग के लिए जा रही दो युवतियों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय भावना की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय प्रिंसी घायल हो गई।
मृतका की पहचान भावना (18 वर्ष), पुत्री अनिल, निवासी ग्राम पित्तापुर, स्योहारा के रूप में हुई है। वहीं, घायल प्रिंसी (19 वर्ष), पुत्री राजकुमार, निवासी ग्राम पित्तापुर, स्योहारा का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भावना के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, बिजनौर भेज दिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
