Homeउत्तर प्रदेशकुतुबपुर झाल से वांछित आरोपी गिरफ्तार

कुतुबपुर झाल से वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कुतुबपुर झाल से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गांव कुल्हेड़ी निवासी वकील पुत्र कल्लू के खिलाफ मीरापुर थाने में मुकदमा संख्या 163/2026 दर्ज है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 109(1) और 115 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वह इस मामले में वांछित चल रहा था।

थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार गौतम और हेड कांस्टेबल फतेह सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments