Homeउत्तर प्रदेशबुंदेलखंड किसान यूनियन की पहल रंग लाई, वर्षों से बंद पड़ी सूपा...

बुंदेलखंड किसान यूनियन की पहल रंग लाई, वर्षों से बंद पड़ी सूपा गल्ला मंडी का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट – निखिल अनुरागी

चरखारी (महोबा)। वर्षों से बंद पड़ी सूपा गल्ला मंडी को दोबारा संचालित कराने का मुद्दा बुंदेलखंड किसान यूनियन द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था। किसान यूनियन ने इस मामले को मंडल आयुक्त के समक्ष भी प्रमुखता से रखा था। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी महोबा प्रभास कुमार ने सूपा स्थित विशिष्ट सूपा मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक (प्रा./विपणन) राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, झांसी संभाग संजय कुमार सिंह तथा उपनिदेशक निर्माण, मंडी परिषद बांदा रामनरेश ने भी मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मंडी की दुकानों की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं विद्युत संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी समिति चरखारी का कार्यालय प्रशासनिक भवन, सूपा में खोले जाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे संवाद किया और जल्द से जल्द व्यापारिक गतिविधियां शुरू कराने के निर्देश दिए। मंडी के पुनः संचालन से किसानों और व्यापारियों को अपनी उपज के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी चरखारी अवनीश कुमार तिवारी, मंडी सचिव राजेंद्र चतुर्वेदी सहित व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बुंदेलखंड किसान यूनियन द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे इस मुद्दे पर जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अब सूपा मंडी के पुनः संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments