रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर चित्रकूट पुलिस में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग में चली ‘चित्रकूट एक्सप्रेस’ के तहत 62 सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ को अन्य ड्यूटी पर लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी एक सिपाही को थाने की ड्यूटी से हटाकर 112 सेवा में भेजा गया था। लगातार हो रहे स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। हालिया फेरबदल में कई सिपाहियों की तैनाती बदली गई है, जिससे थानों की ड्यूटी व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
पुलिस विभाग की ओर से तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बताया जा सकता है। हालांकि, एक साथ बड़ी संख्या में सिपाहियों के स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमे में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

