रिपोर्ट – नितिन कुमार
रामपुर। बिलासपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान हसीन अहमद पुत्र अहमद हुसैन निवासी गांव धामनी पनवाड़ीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हसीन अहमद अपनी धान की फसल लेकर बिलासपुर की नवीन मंडी में बेचने आए थे। फसल बेचने के बाद वह किसी काम से कैमरी जा रहे थे। तभी रास्ते में कोठा जागीर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में हसीन अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को देखकर मौके पर राहगीर सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसके बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो वह भी अनन फानन में मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
