Homeउत्तर प्रदेशकराटे प्रतियोगिता में दिव्यांश ने जीता रजत पदक

कराटे प्रतियोगिता में दिव्यांश ने जीता रजत पदक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। देवबंद के श्री अतर सिंह पैलेस में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल्स के छात्र दिव्यांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में दिव्यांश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

दिव्यांश ने मुकाबलों में आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन ने दिव्यांश को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण के दम पर दिव्यांश भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments