Homeउत्तर प्रदेशरिपब्लिक डे कैंप की तैयारियों का ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने लिया...

रिपब्लिक डे कैंप की तैयारियों का ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने लिया जायजा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर मोरना। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के सातवें दिन सोमवार को मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू सेना मेडल ने शिविर का निरीक्षण किया।

ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने प्रधानमंत्री रैली, कर्तव्य पथ तथा फ्लैग एरिया की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्रिल टेस्ट की तैयारी परखी और कैडेट्स को ड्रिल की बारीकियां समझाईं। फ्लैग एरिया की थीम तैयार कर रहे कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने सभी इवेंट्स की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कैडेट्स को कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित किए बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती। अभ्यास और तैयारी इस प्रकार होनी चाहिए कि लक्ष्य केवल प्रथम स्थान प्राप्त करना हो। उन्होंने एनसीसी के ‘एकता और अनुशासन’ के मूलमंत्र पर बल देते हुए कैडेट्स से प्रतियोगिताओं में अपना शत-प्रतिशत देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल नवीन पाराशर, मेजर विनोद कुमार चौहान, कैप्टन शशांक भारती, लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, लेफ्टिनेंट अमित राणा, चीफ ऑफिसर विपिन कुमार, सेकंड ऑफिसर वाजिद अली, कपिल कुमार, फुरकान त्यागी, सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ अजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments