Homeउत्तर प्रदेशजातिसूचक टिप्पणी और मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी...

जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, बामनहेड़ी निवासी फूल कुमार ने 28 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र सतेंद्र के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और घूंसे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 428/2026 दर्ज किया गया।

मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौशाला टंकी के पास दबिश देकर अंकित पुत्र रामकिशन निवासी गढ़ी, थाना जानसठ, मोनू और सचिन पुत्र गुलाब सिंह निवासी गौशाला मोहल्ला तथा सुनील कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी नया बांस नदी रोड को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 109(1), 352, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि कपूर, उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल नागर, हेमंत और नवीन सैनी शामिल रहे। मामले की विवेचना एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments