रिपोर्ट – इंद्रेश कुमार श्रीवास्तव
गोण्डा। पिछले कई दिनों से भयंकर वर्षा आंधी के प्राकृतिक आपदा से विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में फसलों को हुई क्षति, आंधी से पेड़ व खंभे गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने की मांग पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र दिया।
सपा का प्रतिनिधि मंडल मंडल जिसमे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामभजन चौबे , के टी तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी , विजय सिंह, टिंटू प्रदेश सचिव दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष, मनोज चौबे सपा नेता, विवेक सिंह बाबा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि
तहसील व विधान सभा तरबगंज में लगातार तेज रफ्तार से चली हवाओं व अंधड के साथ हुई भारी वर्षा से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विधानसभा क्षेत्र के नगर कस्बों सहित सरयू के तटवर्ती मांझा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भारी जलभराव से आवागमन बाधित होने के साथ मवेशियों के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
मांगपत्र में गन्ना, धान व मक्का के गिरने से हुई क्षति के पीड़ित किसानों को अनुदान दिलाने का अनुरोध किया गया है।
जलभराव से फूस के रिहायशी आवास व पशुशाला के गिरने, तेज हवाओं से हजारों पेड गिरने से बाधित आवागमन बहाल कराने, बिजली के खंभे गिरने से ठप्प पडी विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की गई है। मांगपत्र देने वाले प्रमुख रूप से देव मणि तिवारी ,अंकुर तिवारी, रिंटू सिंह, रोहित चौबे ,धर्मेंद्र तिवारी,दिलीप पांडे, सूबेदार चौबे, बृजेश चौबे, कालिका प्रजापति, आदि शामिल रहे।
