रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। जनपद के थाना शेरकोट के गाँव वाजिदपुर में स्थित दिया फायर वर्क्स आतिशबाजी की फैक्ट्री फैक्ट्री के पास बारूद में 20 सितंबर को ब्लास्ट हो गया था।
जिसमें दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की और आ रहे थे कि इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे बंद पड़े बट्टे के पास आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलस गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा से दोनों भाइयों की हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था।इधर हादसे के बाद पीड़ित माँ और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी का कहना था कि अभी हाल ही में पटाखा फेक्ट्री को सील किया गया था जिसमे फेक्ट्री की छमता से अधिक बारूद मिला था हो सकता है संभवत फेक्ट्री मालिक ने डर की वजह से आतिश बाजी का मेटीरियल बंद पड़े भट्टे में सड़क किनारे फेंक दिया जिसमें विस्फोट के साथ आग लग गई थी। जांच के लिए टीमों का गठन किया गया था।
आज पुलिस ने फैक्ट्री के पास हुए ब्लास्ट का खुलासा करते हुए फैक्ट्री मालिक मुकेश को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल पांच आरोपियों से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है दो आरोपी युसूफ व गुफरान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था विस्फोट इतना भयंकर था कि जिसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। परिजनों के मुताबिक विस्फोट में झूलसे दोनों बच्चों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है जहां पर उनकी जहां अभी नाजुक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है
