Homeउत्तर प्रदेशराजस्व विभाग ने चकमार्ग कराया कब्जामुक्त

राजस्व विभाग ने चकमार्ग कराया कब्जामुक्त

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। मोरना गांव कटिया में सरकारी चकरोड़ पर कब्जे की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चकरोड़ को कब्जामुक्त कराया है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी अशोक कुमार ने तहसील प्रशासन को शिकायत देकर बताया था कि गांव के जंगल मे चकरोड़ की भूमि को कुछ लोगों द्वारा अपने खेत में मिला लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मोनिका चौहान राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची।जिसके बाद चकरोड़ की भूमि की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए खसरा संख्या 383 की चकरोड़ को कब्जामुक्त कराया गया।तहसीलदार ने सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करने तथा दोबारा कब्जे की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, लेखपाल सतेंद्र बालियान, रविंद्र सैनी और अनिरुद्ध सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments