रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर भोपा। व्यक्ति के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से 11 बीघा जमीन का बैनामा कराकर रूपये ठगने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने शनिवार को अरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि संदीप वर्मा
निवासी गांव बरला थाना छपार ने एसएसपी के आदेश पर बीते
15 अगस्त को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने गांव मजलिसपुर तौफीर के निवासी शिव कुमार व अर्जुन गिरि पुत्र मगन गिरि निवासी तुगलपुर, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार के माध्यम से
जून 2023 में मजलिसपुर तौफीर के खादर में लक्खा सिहं से 11 बीघा जमीन 15 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसमें पांच लाख लक्खा सिहं के बैंक खाते व 10 लाख नगद दिए थे। कुछ साल बाद उसने जानसठ तहसील में जमीन का दाखिल खारिज कराया तो मालूूम हुआ कि लक्खा सिंह निवासी गांव मुआना जिला जिंद हरियाणा की तो वर्ष 2014 में मौत हो चुकी है। जिसने बैनामा किया है वह असली लक्खा सिंह नही है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह ने शनिवार को आरोपी अर्जुन गिरी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी फरार है।
