Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट में भीम आर्मी का धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा...

कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी का धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई घटनाओं तथा बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई। इसके अलावा लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान, 68,500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग भी की गई। बीमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन कहा कि यह सरकार धार्मिक स्थलों पर हमला कर आपस में लड़वाने का काम कर रही है 9 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसको लेकर जनता के बीच जा सके इसीलिए सरकार फिर से हिंदू मुसलमान और मंदिर मस्जिद की राजनीति कर रही है। मैं सहारनपुर सहित देशभर के उन तमाम मुस्लिम लोगों के साथ हूं जो कानून में अपना विश्वास रखता है और हमें न्यायालय से पूरा भरोसा है इस मामले में हमें इंसाफ मिलेगा। इसके साथ थी सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर उत्तराखंड सहित आसपास के सभी क्षेत्र के मुसलमान ने समझदारी का परिचय देते हुए सरकार की चाल को नाकाम कर दिया कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे सरकार कुछ कर पाती। इस दौरान विनय रतन ने कहा कि 24 सितंबर को भीम आर्मी दिल्ली में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में देशभर से लोग शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments