डीएम के आश्वासन पर हाइवे जाम से पीछे हटे किसान

Spread the love

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। जरवल ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन आठवे दिन भी जारी है। डीएम के एक हफ्ते में जांच कर कार्यवाही करने के आश्वासन पर किसानों ने चक्काजाम नही किया।डीएम के निर्देश पर एसडीएम कैसरगंज ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार जरवल के साथ किसानों से वार्ता की।जरवल ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के आठवें दिन किसानों ने हाइवे जाम करने की घोषणा की थी। डीएम मोनिका रानी ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित को भेज कर धरना प्रदर्शन समाप्त करवाने को कहा। एसडीएम पंकज दीक्षित ने तहसीलदार और नायब जरवल पी.पी.गिरी के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता की। किसान एडीओ पंचायत बृजेश सिंह को हटाने की मांग पर अडे हुए है। किसानों के अडियल रवैये को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम कैसरगंज पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। डीएम के जांच कमेटी बनाने और कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने लखनऊ बहराइच हाइवे जाम नही किया।किसानों ने कार्यवाही होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा, मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा, देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष हृदय राम वर्मा, जिलाध्यक्ष बहराइच राम कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती अजय कुमार चौधरी,जिलाध्यक्ष गोण्डा वंश राज वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष राम छवि यादव,प्रमोद तिवारी,जुगुल किशोर मिश्रा,पुत्ती लाल यादव, दृगराज यादव,योगेन्द्र पहलवान, अजय वर्मा,राम समुझ निषाद, प्रकाश सिंह वर्मा, आवेश अहमद,लल्ला सिंह,सगीर अहमद,श्याम सिंह,राम राज सिंह,राम किशोर वर्मा, समर सिंह वर्मा, अजय सिंह वर्मा,आरती देवी,राधा,रजकला,गुड्डी देवी समेत सैकडों किसान सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *