Homeमध्य प्रदेशसंत कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र मिलने पर ज्ञापन, निष्पक्ष...

संत कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र मिलने पर ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा(शुभम)

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में संत कमल किशोर नागर को कथित रूप से धमकी भरा पत्र मिलने के मामले को लेकर संत नागर जी गौ भक्त मंडल एवं उपस्थित वैष्णव जनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और संत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी विजय राय के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि 4 सितंबर 2026 को श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला भूराडाबरा, जिला झाबुआ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा संत कमल किशोर नागर को भेंट स्वरूप दी गई सामग्री, जिसमें शॉल और श्रीफल आदि शामिल थे, के बीच एक कथित धमकी भरा पत्र मिलने की बात सामने आई।

भक्त मंडल के अनुसार पत्र की भाषा और विषयवस्तु गंभीर एवं चिंताजनक है। ज्ञापन में कहा गया कि संत श्री नागर द्वारा गौ रक्षा, गौ संवर्धन तथा सामाजिक और धार्मिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। ऐसे में संत की सुरक्षा को लेकर भक्तों में चिंता बनी हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करने और पत्र भेजने वाले व्यक्ति या संबंधित दोषियों का पता लगाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही संत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

मंडल ने जांच की प्रगति और की गई कार्रवाई से आवेदकों को नियमानुसार अवगत कराने की भी मांग की है। भक्तों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments