रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, मोरना को राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड द्वारा वर्ष 2025-26 के दक्षता पुरस्कार में ‘बेस्ट केन डेवलपमेंट इन अदर रिकवरी एरिया’ श्रेणी में तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने से मिल प्रबंधन और क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है।
मिल प्रबंधन के अनुसार पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ, विंडसर प्लेस, नई दिल्ली में किया जाएगा। समारोह में मिल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।मिल अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गन्ना किसानों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। मिल द्वारा गन्ना विकास, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मिल के लिए यह पुरस्कार गौरव और क्षेत्र के किसानों के लिए भी सम्मान का विषय है।
