Homeउत्तर प्रदेशश्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने...

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने सुरक्षा तैयारियों की दी जानकारी

औरैया। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक औरैया ने मीडिया से बातचीत में सुरक्षा तैयारियों और पुलिस की कार्ययोजना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने आमजन से शांति, सौहार्द और प्रशासन का सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments