Homeउत्तर प्रदेशहरदोई: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; चालक...

हरदोई: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; चालक समेत 3 वर्षीय मासूम की मौत

हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार चालक पवन शुक्ला और 3 वर्षीय मासूम हार्दिक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पचदेवरा थाना क्षेत्र में पोल संख्या-271 के पास खड़े एक ट्रक से अर्टिगा कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में प्रतापगढ़ निवासी आलोक मिश्रा, उनकी पत्नी पूजा मिश्रा तथा जटाशंकर शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments