Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में सनसनी! एक ही गांव के युवक और महिला के शव...

हरदोई में सनसनी! एक ही गांव के युवक और महिला के शव फंदे से लटके मिले, प्रेम प्रसंग की चर्चा

हरदोई: अरवल थाना क्षेत्र के हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर गांव में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और एक महिला के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई।

दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के बीच युवक और महिला के बीच कथित प्रेम संबंधों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments