रिपोर्टर: शारिक खान (रामपुर)
रामपुर। थाना टांडा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर तार, एक अवैध तमंचा, दो अवैध चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त एक ओमनी कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों और चोरी के सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की घटनाओं या आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
