Homeउत्तर प्रदेशदहेज उत्पीड़न का आरोप: विवाहिता ने पति, जेठ और देवर पर लगाए...

दहेज उत्पीड़न का आरोप: विवाहिता ने पति, जेठ और देवर पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो: कबीर

मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जोला में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति, जेठ और देवर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा देवर पर गलत नीयत से पकड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

शामली जनपद के गढ़ी अब्दुल्ला खां गांव निवासी आयशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसका निकाह गांव जोला निवासी राशीद से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने की बात कहकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि कई बार मायके से नकदी भी मंगवाई गई।

मारपीट और अभद्रता का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 22 जुलाई की रात उसके देवर ने कथित तौर पर गलत नीयत से उसे पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति और जेठ ने उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के बेंट से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बुढ़ाना थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments