फिरोजाबाद से बड़ी खबर
फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य कुमार लांगे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
डीआईजी आगरा रेंज ने दिया प्रशस्ति पत्र
आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडे ने परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान परिक्षेत्र के सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
इसी क्रम में एसएसपी आदित्य कुमार लांगे को उनके सराहनीय कार्य, बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
दी शुभकामनाएं
सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी शैलेश पांडे ने एसएसपी आदित्य कुमार लांगे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
यह सम्मान फिरोजाबाद पुलिस के बेहतर कार्यों और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
