Homeउत्तर प्रदेशरामपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं...

रामपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजारामपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकेशन: रामपुर

रिपोर्ट: शारिक खान

रामपुर से बड़ी खबर

पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट एवं अनुशासन की जांच की।

विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित होती रहें।

सीओ सिटी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) भी उपस्थित रहे और अधिकारियों ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments