Homeराष्ट्रीयग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने तहसील दिवस में की कार्रवाई

ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने तहसील दिवस में की कार्रवाई

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

मिहीपुरवा/ बहराइच। मिहीपुरवा तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में राजापुर गिरंट के लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया। इसका माइक से अनाउंसमेंट भी किया। जिले के मिहीपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत राजापुर गिरंट जंगल से सटा हुआ है। गांव में लेखपाल वंशलाल राणा की तैनाती थी।
लेखपाल ने एक ग्रामीण की खतौनी में त्रुटि करते हुए अंश की कटौती कर दी। जिसके चलते ग्रामीण के खेत का रकबा कम हो गया। इसकी शिकायत क्षेत्रीय अधिकारियों से हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिस पर शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया। उसने डीएम से व्यथा सुनाई।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लेखपाल वंश लाल राणा को निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने माइक से अनाउंसमेंट करते हुए इसकी घोषणा की। साथ ही डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल जान लें, अगर खसरा खतौनी में कोई त्रुटि की गई तो अन्य के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments