Homeराज्यरामपुर में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के...

रामपुर में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्टर: शारिक खान

लोकेशन: रामपुर

रामपुर पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश भी दिए।

रामपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments