Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, दो घायल; कार्रवाई न होने...

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, दो घायल; कार्रवाई न होने का आरोप

रिपोर्ट: शुभम सिंह

स्थान: बांदा

बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने धारदार हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भतीजे के साथ मारपीट का विरोध करने पहुंचे चाचा पर भी हमला किया गया। घटना में दो लोगों को चोटें आईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

यह घटना एक दिन पूर्व की बताई जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से औपचारिक कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस का पक्ष सामने आना शेष है। मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments