Homeउत्तर प्रदेशअतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 221 वाहनों के चालान

अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 221 वाहनों के चालान

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक चलाया गया। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा सड़क पर यातायात बाधित कर रहे अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में जाम की समस्या कम करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments