Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में सीडीओ सख्त, बैंकों को लंबित...

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में सीडीओ सख्त, बैंकों को लंबित ऋण प्रकरण जल्द निस्तारित करने के निर्देश

रिपोर्टर: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

योजना की प्रगति की हुई समीक्षा

मुजफ्फरनगर के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की।

कम ऋण स्वीकृति पर जताई नाराजगी

समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम ऋण स्वीकृत होने पर सीडीओ ने कई बैंकों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इन बैंकों को लगाई फटकार

बैठक में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों के प्रदर्शन को असंतोषजनक बताया गया। शाखा प्रबंधकों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अगले दिन तक निस्तारण के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लंबित सभी ऋण प्रकरणों का निस्तारण अगले दिन तक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी बैंकों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तेजी से कार्य करने को कहा गया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन, सहायक आयुक्त उद्योग प्रीति त्यागी, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित विभिन्न बैंक अधिकारियों और जिला समन्वयकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए लक्ष्य समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments