Homeउत्तर प्रदेशलगातार बारिश से दो कच्चे मकानों की छतें गिरीं, दो परिवारों का...

लगातार बारिश से दो कच्चे मकानों की छतें गिरीं, दो परिवारों का आशियाना उजड़ा

रिपोर्टर: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर (मंसूरपुर)

बारिश के चलते हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में दो कच्चे मकानों की छतें भरभराकर गिर गईं। वहीं पास स्थित एक अन्य मकान की दीवार भी ढह गई। राहत की बात यह रही कि परिवार के सदस्य समय रहते घरों से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दो परिवारों का आशियाना हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इस्लाम पुत्र बशीर और शौकीन पुत्र समेदीन के कच्चे मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे दोनों मकानों की छतें अचानक गिर गईं। हादसे में घरों का सामान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

ग्रामीणों ने किया राहत कार्य

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे थे।

प्रशासन ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

राहत सहायता की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री तथा पात्रता के अनुसार आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने गांवों में जर्जर एवं कच्चे मकानों का सर्वे कर समय रहते आवश्यक सहायता प्रदान करने की भी अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments