Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में मुख्यमंत्री योगी बोले— "बिना भेदभाव के विकास हमारी सरकार की...

रामपुर में मुख्यमंत्री योगी बोले— “बिना भेदभाव के विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता”

रिपोर्टर: शारिक खान

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शाहबाद क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुंचाया जा रहा है।

विकास और कानून-व्यवस्था पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना और प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने जनता से विकास की इस यात्रा में सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

मुख्यमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हेलीपैड पर हुआ मुख्यमंत्री का आगमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शाहबाद रोड स्थित चढ़्ढा मिल के निकट बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। वहां से वे कड़े सुरक्षा घेरे के बीच जनसभा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments