Homeउत्तर प्रदेशकेवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली का आरोप, इंडेन गैस एजेंसी...

केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली का आरोप, इंडेन गैस एजेंसी का वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के खागा तहसील क्षेत्र के हथगांव कस्बे में स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी पर केवाईसी (KYC) के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंसी में केवाईसी प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया से इतर धनराशि की मांग की जा रही थी।

मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने एजेंसी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वसूली का विरोध करने पर एक उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मामले पर जब उपजिलाधिकारी खागा से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई। साथ ही कहा कि यदि शिकायत प्राप्त होती है या जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments