Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 कुंतल लहन नष्ट,...

हरदोई में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 कुंतल लहन नष्ट, कारोबारी फरार

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार कच्ची शराब और करीब 15 कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार शाहाबाद के सरदारगंज चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जमीन में गड्ढे खोदकर छिपाई गई कच्ची शराब तथा लहन से भरे कैन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब और लहन को नष्ट कर दिया।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के कारण आरोपी भागने में सफल रहे, जिसके चलते किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments